21 नवंबर 2012 - 20:30

ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेज़ाद ने गुरुवार को पाकिस्तान के जियो टीवी चैनल से एक इंटरव्युव में ग़ज़्ज़ा में इस्राईली हमले के बारे में कहा कि ज़ायोनी हुकूमत, दुनिया की बहुत सी आतंकवादी घटनाओं, मादक पदार्थों के व्यापार तथा दूसरे क़ौमों के कलचर को तबाह किये जाने का ज़िम्मेदार है तथा हमेशा दुनिया में जंग भड़काने के कोशिश में रहता है............

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ज़ायोनी हुकूमत पूरी दुनिया में विभिन्न क़ौमों से लूटमार की ज़िम्मेदार है।ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेज़ाद ने गुरुवार को पाकिस्तान के जियो टीवी चैनल से एक इंटरव्युव में ग़ज़्ज़ा में इस्राईली हमले के बारे में कहा कि ज़ायोनी हुकूमत, दुनिया की बहुत सी आतंकवादी घटनाओं, मादक पदार्थों के व्यापार तथा दूसरे क़ौमों के कलचर को तबाह किये जाने का ज़िम्मेदार है तथा हमेशा दुनिया में जंग भड़काने के कोशिश में रहता है।राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने ज़ायोनिज़्म को पूरे दुनिया के लिए सब से बड़ा ख़तरा तथा ग़ज़्ज़ा व फिलिस्तीन की समस्या को इस्लामी दुनिया तथा सभी के लिए सब से ज़्यादा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया और कहा कि अमरीकी नेता और इस देश में सत्ता तक पहुंचने वाले ज़ायोनी, इस नतीजे पर पहुंच गये हैं कि ज़ायोनियों के लिए मौजूदा हालात का जारी रहना असंभव है और इसी लिए वह जंग शुरू करके हालात को अपने हित में बदलने का कोशिश कर रहे हैं।राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने साफ़ किया कि इस्राईल जैसी विशेषता रखने वाली हुकूमत का बचे रहना संभव नहीं है और जैसे जैसे दिन गुज़र रहा है ज़ायोनी हुकूमत के समर्थकों को पहुंचने वाले नुक़सान में भी बढ़ोतरी हो रही है इसी लिए अब हालात में बदलाव ज़रूरी है। डी8 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान गये ईरानी राष्ट्रपति महमूद  अहमदी नेजाद ने अफ़गानिस्तान के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अफ़गानिस्तान के मौजूदा हालात सभी इलाक़ाई देशों के लिए नुक़सानदेह हैं और इसी लिए इस मुल्क में शांति के लिए सभी मुल्कों को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान के साथ संबंधों के बारे में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दोस्त और पड़ोसी मुल्कों को परस्पर संबंध बढ़ाना  तथा एक दूसरी की ज़रूरतों को पूरा करना चाहिए। ............166